अगर आप कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमाने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो मुर्गी पालन एक शानदार विकल्प हो सकता है। खासकर जब बात हो उस नस्ल की जो कम समय में ज़बरदस्त अंडा उत्पादन के लिए जानी जाती है। आज हम आपको मुर्गी की एक ऐसी नसल के बारे में बताएँगे जिसको पाल कर आप पैसा ही पैसा कमाएंगे।

कौन सी है ये खास नस्ल?
इस नस्ल का नाम है कड़क्कनाथ (Kadaknath)। यह नस्ल मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पाई जाती है और इसे काले रंग की अनोखी मुर्गी के रूप में पहचाना जाता है। इसके मांस की मांग देश-विदेश में इतनी है कि एक किलोग्राम की कीमत ₹800 से ₹1500 तक जाती है।
क्यों है ये मुर्गी इतनी खास?
- इसका मांस और अंडा प्रोटीन से भरपूर और कोलेस्ट्रॉल में कम होता है।
- यह नस्ल बीमारियों से लड़ने में सक्षम मानी जाती है।
- इसे ब्लैक गोल्ड भी कहा जाता है क्योंकि इसके पालन से किसान तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
- एक मुर्गी साल में औसतन 100 से 120 अंडे देती है।
कितनी होगी कमाई?
अगर आप 100 कड़क्कनाथ मुर्गियां पालते हैं, तो महीने का मुनाफा ₹30,000 से ₹50,000 तक हो सकता है। इसके लिए सरकार और NABARD की तरफ से सब्सिडी और ट्रेनिंग भी मिलती है।
कैसे करें शुरुआत?
- शुरुआत में 10-20 मुर्गियों से शुरू करें।
- स्थानीय पशुपालन विभाग से ट्रेनिंग लें।
- एक अच्छा मुर्गी दाना और साफ-सुथरी जगह सुनिश्चित करें।
- सोशल मीडिया और लोकल मार्केट के जरिए बिक्री बढ़ाएं।
अगर आपने ये काम एक बार शुरू कर लिया तो आप को इतना प्रॉफिट होंगा की आप सोच ही नहीं सकते है, तो आज ही ककड़ नाथ मुर्गी का पालन शुरू कर दे।